ग्वालियर में बसपा से जुड़े दर्जनों युवा, संगठन को मिली नई ताकत

  • Share on :

ग्वालियर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिलास्तरीय बैठक का आयोजन ग्वालियर जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह राजोरिया के नेतृत्व में किया गया। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह राजोरिया ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। नवसदस्यों ने पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए बहुजन समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper