प्रदेश के लाखों अन्नदाताओ  को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी डॉ मोहन यादव सरकार - श्रवणसिंह चावड़ा

  • Share on :

किसानों को 5 रुपये में बिज़ली का स्थायी कनेक्शन का निर्णय सराहनीय, जताया आभार 

रिपोर्ट अनिल चौधरी

इंदौर।  भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  द्वारा भोपाल में आयोजित किसान आभार सम्मेलन में प्रदेश के अन्नदाताओं को बिज़ली का स्थायी कनेक्शन 5 रुपये में देने के निर्णय को सराहनीय बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव को प्रदेश के किसानों की और से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। 
उन्होंने कहा कि एक समय था जब कॉंग्रेस की सरकार थी, तब किसान बिज़ली आने का रास्ता देखते थे हमारी सरकार ने किसानों को 24 घंटे बिज़ली देने का काम कर रही हैं। भाजपा जो संकल्प लेती है उन्हें पूरा करती है। अन्नदाताओ को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है, मोदी जी कहते हैं है देश को अगर स्मार्ट बनाना है तो पहले स्मार्ट विलेज बनाना होंगे, स्मार्ट विलेज के लिए किसानों को आत्मनिर्भर बनाना होगा। उसी का अनुशरण करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्त्वपूर्ण निर्णय है। साथ ही धान का समर्थन मूल्य 4000 और गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये करने के निर्णय से गांव, गरीब, किसानों की समृद्धि सुनिश्चित है। चावड़ा ने किसानों के हित में लिए गए निर्णय को सराहनीय बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper