डॉ. शेरसिंह एस. पवार को पीएचडी की उपाधि मिलने पर समाज में हर्ष, पूर्व राज्य मंत्री संजय जाधव ने दी शुभकामनाएं
महेन्द्र मालवीय रणजीत टाईम्स
बुरहानपुर :- जिले के ग्राम डोंगरगांव निवासी डॉ. शेरसिंह एस. पवार ने अपनी पीएचडी (Ph.D.) का शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र और समाज में हर्ष का माहौल है।
इस विशेष उपलब्धि पर पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा जिला महामंत्री संजय जाधव ने डॉ. शेरसिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "यह पूरे समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। डॉ. शेरसिंह ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है। युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस सफलता से मन अत्यंत प्रसन्न और हर्षित है।"
ग्रामीणों और समाज जनों ने जताया गौरव
डॉ. शेरसिंह एस. पवार की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर डोंगरगांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान प्रवीण पवार, चंदन पवार, ईश्वर पवार, आत्माराम पवार, रामजी पवार, नेमीचंद पवार, शिवलाल पवार और महेंद्र पवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों और समाज जनों ने उपस्थित होकर डॉ. पवार को पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बधाइयों का तांता: ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण अंचल से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में इतना बड़ा मुकाम हासिल करना बेहद गर्व की बात है। डॉ. शेरसिंह की इस सफलता पर उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।

