सपने बड़े और वास्तविक होना चाहिए - आईजी अनुराग

  • Share on :

रणजीत टाइम्स-अनिल चौधरी
इंदौर। जीवन ठहराव नहीं है, एक समय के बाद निरंतर चुनौतियों का सामना हमें करना होता है। इन चुनौतियों और विफलताओं से घबराने की आवश्यकता नहीं है। निरंतर प्रयास से ही हम अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। यह बात इंदौर जोन के आईजी श्री अनुराग ने कही। वे रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित काबिलियत को सलाम कार्यक्रम में बोल रहे थे।
बच्चों को संबोधित करते हुए श्री अनुराग ने कहा कि सपने बड़े और वास्तविक होना चाहिए। जिस विषय में रुचि हो कोशिश करें कि उसी विषय में कॅरियर बनाएं। माता पिता को भी इस बात को समझना होगा कि बच्चों पर अपनी पसंद थोपने के बजाय बच्चे की रुचि का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि नॉलेज एक पॉवर है। इसका सही दिशा में उपयोग कर हम जीवन और अपने कॅरियर को सुदृढ़ बना सकते हैं।
विविधता से भरी है आज की दुनिया
विशेष अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन ने कहा कि आज के दौर में परसेंटेज माइने नहीं रखता। कम या ज्यादा का भाव दिमाग से निकाल लक्ष्य निर्धारित करना होगा।
जीवन में आगे बढने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है। विद्यार्थियों को अनुशासित रहते हुए सतत मेहनत की जरूरत है। श्री जैन ने चैट जीपीटी के जनक सेंट ऑल्टमेन के एक वक्तव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि इस बदलते दौर में मिक्स दृष्टिकोण रखते हुए भविष्य की प्लानिंग करना आवश्यक है।
इंदौर प्रेस क्लब के इस सालाना सम्मान समारोह में मीडिया परिवार के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 70 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, महासचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य अंकुर जायसवाल, अभय तिवारी, राहुल वावीकर, प्रवीण बरनाले, वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी, शैलेश पाठक, सुनील जोशी, मुकेश तिवारी, अर्पण जैन, मुकेश भार्गव, अद्धेदु भूषण, संजय लाहोटी, पंकज शर्मा, किशोर सिंह, विकास मिश्रा, विमल गर्ग, डॉ. दीपमाला गुप्ता, उमेश भारद्वाज, मार्टिन पिंटो, राजेंद्र कोपरगांवकर सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और उनके परिजन मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जोशी ने किया और अंत में आभार हेमंत शर्मा ने माना।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper