दुबई से आए कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी: 1.5 किलो सोना और 33 लाख कैश ठगा
मुंबई। दुबई से लौट रहे सूरत के एक कपड़ा व्यापारी के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर धोखाधड़ी हुई। उनसे लगभग 1.95 करोड़ रुपये कीमत का 1.5 किलोग्राम सोना और 1.28 लाख UAE दिरहम (लगभग 33.35 लाख रुपये) नकद ठग लिए गए। सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि 67 साल के एक व्यापारी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि अपना कपड़ों का कारोबार बंद करने के बाद नए बिजनेस की तलाश कर रहे व्यापारी की मुलाकात दुबई यात्रा के दौरान केरल के रहने वाले मोहम्मद आसिफ से हुई थी। आसिफ ने उन्हें सलाह दी कि वे UAE में कानूनी तरीके से सोना खरीदें और उसे भारत में बेचें।
साभार नवभारत टाइम्स

