चरित्र शंका में पत्नी मारे चाकू, हत्या के बाद पति पहुंचा थाने

  • Share on :

इंदौर। चरित्र शंका में पति ने पत्नी पर चाकू से 12 वार किए। मां की चीखें सुनकर मासूम बेटियों ने पिता को रोकने की कोशिश की लेकिन मां को बचा न सकीं। मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
घटना इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके की है। पुलिस के मुताबिक दीपा वर्मा (36) की उसके पति शैलेन्द्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला की मौत मंगलवार रात लगभग तीन बजे हुई। शैलेन्द्र भाजपा विधायक की फालगुनी होटल में कर्मचारी है। वह रात 11 बजे घर पहुंचा और उसका पत्नी से विवाद हो गया। रात एक बजे के आसपास उसने पत्नी को 12 बार से अधिक बार चाकू मारे। दोनों की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी 13 साल की है और छोटी बेटी छह साल की है। पति ने जब महिला को चाकू मारे तो मां की चीखें सुनकर दोनों बेटियों की नींद खुल गई। दोनों ने मां को बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। इसके बाद बेटियों ने अपने मामा धीरज को फोन करके बुलाया तब वह घर पहुंचे। इसके बाद वे बहन को रात तीन बजे एमवाय ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
शेलेन्द्र होटल की तरफ से मिले सर्वेट क्वार्टर में ही रहता है। वह यहां पर माली का काम करता था। इसी क्वार्टर में उसने पत्नी की हत्या की। दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं। विवाद के पीछे आपसी कहासुनी बताई जा रही है। शैलेन्द्र रात में थाने पहुंचा और अपने आप को सरेंडर कर दिया। पुलिस शैलेन्द्र से हत्या को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतिका के भाई ने बताया कि शैलेन्द्र पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। इसी बात पर दोनों के बीच में विवाद होते थे।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper