बड़ोदिया में सड़क किनारे बनी गहरी कांक्रीट पाल होने से ग्रामीण परेशान दुर्घटना होने कि आशंका हमेशा बनी रहती

  • Share on :

दिलीप पाटीदार 
सरदारपुर -- बड़ोदिया क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क के सीसी रोड़ के किनारे बनाई गई पाल का अब तक मुरम से भराव नहीं किया गया है। गहरी पाल खुले में होने के कारण वहाँ प्रतिदिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय वहां मोड़ होने के कारण वाहन चालकों  तथा किसानों को ट्रैक्टर ट्राली निकालने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तथा दुर्घटना होने कि संभावना बनीं रहती है। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोज़ाना स्कूली बच्चे, बुज़ुर्ग, महिलाएँ और दोपहिया वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए यह स्थान अत्यंत खतरनाक बना हुआ है । इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा?
ग्रामीणों का कहना है। कि यह स्थिति आज की नहीं बल्कि पिछले तीन महीनों से जस की तस बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। जब कांक्रीट पाल का कार्य समाप्त हुआ उसी टाइम मुरम का भराव करना था परन्तु ऐसा नहीं किया गया। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper