खनियाधाना समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने किया छात्रावासों, अस्पताल का औचक निरीक्षण

  • Share on :

दैनिक रणजीत  टाइम्स संवाददाता जगदीश पाल
पिछोर (शिवपुरी)जिला कलेक्टर रबीन्द्र कुमार चौधरी तथा जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज द्वारा 17 जनवरी शनिवार को पिछोर एवं खनियाधाना में समीक्षा बैठक के दौरान, खनियाधाना जनपद पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास का औचक निरीक्षण किया!जहाँ निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को मौके पर बुलाया एवं उनको शासन से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए भोजन को चेक किया,इसके साथ ही शैक्षिक स्तर पर भी छात्राओं से चर्चा की गई, छात्रावास में छात्राओं की उपस्थिति कम पर नाराजगी जताते हुए,उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए! इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खनियाधाना का निरीक्षण किया जहां मौके पर उन्होंने ओपीडी कक्ष,स्टोर रूम,आईपीडी वार्ड तथा एनआरसी कक्ष का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई आदि को विशेष रूप से ध्यान देने को कहा वहीं उन्होंने डॉक्टर रूम में डॉक्टरों से बातचीत की तथा सभी डॉक्टरों को समय पर आने तथा मरीजों की देखरेख एवं उनका सही समय पर इलाज करने हेतु कहा,उन्होंने अस्पताल में कुछ अव्यवस्थाएं मिलने पर सुधार करने हेतु निर्देश दिए! साथ ही ओर अच्छा बेहतर बनाने को कहा! इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा सहरिया विकास प्राधिकरण संस्था द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया, जहाँ निरीक्षण के दौरान 20 सीटर छात्रावास में बच्चों के रहने, सोने तथा भोजन आदि की व्यवस्थाओं को मौके पर देखा इसके साथ ही छात्रों से पढ़ाई से संबंधित विषय पर चर्चा की! निरीक्षण के दौरान पिछोर एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अरुण कुमार झस्या सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे!

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper