जालंधर में सुबह-सुबह ED की छापेमारी, AAP नेताओं के जुड़े ठिकानों पर एक्शन

  • Share on :

जालंधर। जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने  शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ नेताओं से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी है।
सूत्रों के मुताबिक, न्यू जवाहर नगर स्थित आईकोनिक मॉल के नजदीक एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर पर भी ईडी अधिकारियों ने छापा मारा है। सुबह से ही संबंधित स्थान पर ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसे लेकर ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल अभी खबर को अपडेट किया जा रहा है।
साभार पंजाब केसरी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper