थाना मेघनगर पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, जंगल में ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, 15,300 रुपये नकद एवं ताश के पत्ते जब्त
रिपोर्टर :- सलीम हुसैन
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) थांदला राजेश सूलिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मेघनगर निरी रमेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
04 नवबर को थाना मेघनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राखड़िया के जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा जुआ खेल रहे 06 व्यक्तियों को पकड़ा गया।
मौके पर आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 15,300 रुपये नकद एवं ताश के पत्ते बरामद कर संपूर्ण सामग्री विधिवत जब्त की गई।
थाना मेघनगर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 13(क) जुआ अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 254/2026 पंजीबद्ध कर सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
1. परवेज उर्फ बब्लू पिता सुलेमान मंसूरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, मछली मार्केट, मेघनगर।
2. रमेश पिता चुन्नीलाल भोई, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, शंकर मंदिर के पास, मेघनगर।
3. जय पिता राधेश्याम बसोड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, हरिजन मोहल्ला, मेघनगर।
4. जाकीर पिता पीर मोहम्मद, उम्र 42 वर्ष, निवासी नयापुरा, मेघनगर।
5. वसीम पिता सलीम खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी शंकर मंदिर के पास, मेघनगर।
6. आसिफ पिता आमीन पठान, उम्र 32 वर्ष, निवासी शैलानी मोहल्ला, मेघनगर।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए 06 आरोपियों में से 04 आरोपी रमेश भोई, जय बसोड़, जाकीर एवं वसीम खान के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ एवं सट्टा खेलने से संबंधित अपराध पंजीबद्ध हैं।

