बुढ़ार में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹7,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

  • Share on :

 मुक्तिधाम के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था जुए का खेल, चार आरोपी मौके से फरार 
साहिल खान
शहडोल। जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर बुढ़ार पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹7,600 नकद एवं ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को थाना बुढ़ार पुलिस कस्बा भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंचवटी मोहल्ला बुढ़ार स्थित मुक्तिधाम के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शाहिद खान (40), निवासी वार्ड क्रमांक 09 बुढ़ार, अमित चौहान (32), निवासी वार्ड क्रमांक 09 बिहारी कॉलोनी अनूपपुर तथा मार्तण्ड सिंह उर्फ छग्गा (38), निवासी गोरतरा पेट्रोल पंप के पास शहडोल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹7,600 नगद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं।
मामले में आरोपियों के विरुद्ध सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 13 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं, मौके से फरार हुए अन्य चार जुआरियों के संबंध में भी पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी तलाश की जा रही है।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्रवाई में थाना बुढ़ार के प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, प्रधान आरक्षक जगत सिंह एवं आरक्षक सुरजीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper