करंट और धमाकों से मछलियों का नरसंहार: लालपुर का वीयर तालाब बना मौत का जाल, गांव पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

  • Share on :

 ब्रेकिंग न्यूज़ | धमाकेदार खुलासा 
हेमंत भार्गव जिला ब्यूरो
करैरा (जनपद पंचायत क्षेत्र) से विशेष रिपोर्ट
करैरा के लालपुर गांव से एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां वीयर तालाब में खुलेआम मौत का खेल खेला जा रहा है। अवैध तरीके से करंट और विस्फोटकों का इस्तेमाल कर हजारों मछलियों को बेरहमी से मारा जा रहा है।
यह खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधि अब सिर्फ मछलियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे गांव के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। तालाब का पानी जहरीला हो गया है, चारों ओर सड़ांध और बदबू फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक—
स्थानीय ग्रामीण दहशत में हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन अब तक चुप्पी साधे हुए है।
सबसे बड़ा खतरा—करंट का जाल!
मछलियों को मारने के लिए पानी में करंट छोड़ा जा रहा है। जरा सी चूक किसी इंसान, पशु या पक्षी की जान ले सकती है। यानी यह सिर्फ अवैध शिकार नहीं, बल्कि खुलेआम मौत को दावत देने जैसा है।
पर्यावरण पर बड़ा हमला
विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के अवैध तरीकों से न सिर्फ जलजीव खत्म होते हैं, बल्कि पूरा इकोसिस्टम बर्बाद हो सकता है। आने वाले समय में इसका सीधा असर इंसानी जीवन पर भी पड़ेगा।
गांव का सवाल—कब जागेगा प्रशासन?
ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका साफ कहना है—अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और भयावह हो सकते हैं।
 क्या जिम्मेदार अधिकारी लेंगे एक्शन?
 या यूं ही चलता रहेगा मौत का ये खेल?
बनी रहिए [भारत न्यूज 24 ] के साथ—हर बड़ी खबर, सबसे पहले!

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper