करेरा में भावभीनी विदाई समारोह: आईपीएस डॉ. आयुष जाखड़ को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

  • Share on :

करेरा। करेरा में पदस्थ एसडीओपी आईपीएस अधिकारी डॉ. आयुष जाखड़ के पदोन्नति उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) जबलपुर के पद पर नियुक्त होने पर करेरा स्थित रामराज गार्डन में भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में एसडीएम अनुराग निंगवाल, एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा, तहसीलदार ललित शर्मा, जनपद सीईओ हेमंत सूत्रकार, वन परिक्षेत्र अधिकारी एल.एस. मीणा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोपाल गुप्ता, बीएमओ डॉ. एन एस कुशवाह, नगर निरीक्षक करेरा विनोद सिंह छावई, नगर निरीक्षक नरवर विनय यादव, दिनारा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाह, अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता, सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर,  सुरवाया से विनोद छारी,सुनारी चौकी प्रभारी चेतन शर्मा, मगरौनी से अभिमन्यु सिंह राजावत, अमोलपठा से अंजली सिंह, थनरा से रामानंद शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अमले के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीओपी कार्यालय के रीडर जगदीश सिंह कुशवाह ने भी अपने स्टाफ सहित स्मृति चिन्ह भेंट कर नम आंखों से उन्हें विदाई दी।
समारोह में करेरा के प्रसिद्ध गीतकार घनश्याम योगी ने विशेष विदाई गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे साहित्यकार सतीश श्रीवास्तव ने डॉ. आयुष जाखड़ के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कार्यशैली, संवेदनशीलता एवं जनसेवा के माध्यम से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जहां भी रहें, सफलता के नए आयाम स्थापित करें।
एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आयुष जाखड़ से उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। वे हमेशा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते थे।
नगर निरीक्षक विनोद सिंह छावई ने कहा कि डॉ. जाखड़ के साथ कार्य करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने कहा कि वे एक बेहद संवेदनशील, कर्मठ एवं प्रेरणादायी अधिकारी हैं, जिनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।
विदाई समारोह में अपने संबोधन के दौरान डॉ. आयुष जाखड़ भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि करेरा और यहां के लोगों को वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा, "मैं कहीं भी रहूं, करेरा के लोगों से मेरा संबंध हमेशा बना रहेगा। मैं केवल एक फोन कॉल की दूरी पर रहूंगा। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा हरसंभव मदद करने का प्रयास करूंगा।"
जनपद सीईओ हेमंत सूत्रकार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी एल.एस. मीणा ने भी डॉ. जाखड़ के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के अंत में पुलिस परिवार द्वारा सामूहिक रूप से स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। वहीं पत्रकार संघ करेरा द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस थाना करेरा में पदस्थ उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने भी गीत सुनाकर भावभीनी विदाई दी। उनके गीतों ने भी कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. आयुष जाखड़ के सरल स्वभाव, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं जनहितैषी दृष्टिकोण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। 
हेमंत भार्गव पत्रकार

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper