कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं:विधायक के जन्मदिन पर नगरपालिका के सौजन्य से लगे होर्डिंग, कांग्रेस का प्रदर्शन

  • Share on :

बीना में विधायक निर्मला सप्रे के जन्मदिन पर नगर पालिका की ओर से लगाए गए होर्डिंग्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि नपा कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भाजपा जिला अध्यक्ष के आगमन पर भी नपा कर्मचारियों ने शहर में भाजपा के झंडे लगाए थे।

कांग्रेस का आरोप है कि नगरपालिका एक शासकीय संस्था की बजाय राजनीतिक संस्था बन गई है। पार्षद सरकारी गाड़ियों का निजी इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है, लेकिन जनप्रतिनिधि उत्सव मनाने में व्यस्त हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान जब कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया, तो कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका की दीवार पर ही ज्ञापन चिपका दिया। बाद में स्थापना शाखा प्रभारी राकेश मैना ने ज्ञापन लिया। लेकिन जब उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने जवाब देने में असमर्थता जताई।

जैसे ही कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की जानकारी लगी होर्डिंग में से नगर पालिका सौजन्य वाली लाइन फाड़कर हटा दी गई।
इस मामले में जब नगर पालिका अधिकारी को फोन लगाया गया तो उनका नंबर स्विच ऑफ आया , अभी नगर पालिका का पक्ष आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper