कर्मचारियों ने आईएएस को दी मेज ठोंककर तबादले की धमकी... 50 दिन के अंदर हो गया नेहा मारव्या का ट्रांसफर!

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
मध्यप्रदेश में कुछ सरकारी कर्मचारी इतने भी 'ताकतवर' हैं कि आईएएस की मेज ठोंककर उसका तबादला कराने की ना सिर्फ धमकी दे सकते हैं, बल्कि 'रवानगी' भी डलवा सकते हैं... ऐसा ही एक मामला आईएएस नेहा माराव्या का सामने आया... खबर है कि नेहा माराव्या ने अपनी वेदना को आईएएस अधिकारियों के एक व्हाट्सअप ग्रुप पर साझा किया... दरअसल शनिवार को आईएएस अधिकारियों की जो तबादला सूची आई उसमें नेहा माराव्या का भी नाम था... मजे की बात यह है कि उक्त आईएएस का तबादला महज 50 दिनों में ही कर दिया गया... यह नेहा माराव्या के साथ पहली बार नहीं हुआ, बल्कि सालभर में उनका यह चौथा तबादला आदेश रहा... इस बार नेहा अपने आपको रोक नहीं पाईं और अपने दुःख को साझा करते हुए आरोप लगाया कि  उनके अधीनस्थ नहीं, बल्कि विभाग के ही अधीन रहने वाले कर्मचारियों ने उनके खिलाफ विद्रोह किया है... उनकी मेज थपथपाकर तबादला कराने तक की धमकी दी गई... नेहा बताती हैं कि उन्होंने अनुशासनहीनता, फाइलें रोकने और दुर्व्यवहार की शिकायत की, लेकिन  दोषियों पर कार्रवाई की जगह मेरा ही तबादला कर दिया गया... नेहा यहां तक लिखती हैं कि ''आईएएस अधिकारी होने के नाते सरकार उन्हें जहां चाहे वहां काम करने के लिए कह सकती है और मैंने हमेशा आदेशों का सम्मान भी किया, लेकिन इस बार मैं खुद को बहुत हतोत्साहित महसूस कर रही हूं...'' उन्होंने अंत में अधिकारी संघ से उम्मीद जताई कि उनकी उक्त शिकायत का भी कोई समाधान निकले... अब देखना यह है कि नेहा माराव्या के उक्त 'एक्शन' पर क्या 'रीएक्शन' होगा..?

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper