प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर किया उत्साहवर्धन, उत्कृष्ट कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए किया प्रेरित
पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा, पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने तथा इंदौर पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 10 अधिकारी/कर्मचारियों को किया सम्मानित।
आदित्य शर्मा
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने कर्तव्य क्षेत्र में उल्लेखनीय, उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, पलासिया में आयोजित साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने, जनहितकारी पहलों तथा पुलिस द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रभावी प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता, सकारात्मक सोच एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी—
जोन-03-
1. श्री अभिषेक रंजन, पुलिस उपायुक्त, जोन-03 नगरीय इंदौर
2. श्री ओमप्रकाश, अति. पुलिस उपायुक्त, जोन-03 नगरीय इंदौर
3. आरक्षक 4490 बालकृष्ण मेवाड़ा, थाना एम.जी. रोड इंदौर
जोन-01-
1. आरक्षक 4051 प्रशांत मंडलोई, पुलिस उपायुक्त कार्यालय, जोन-01 इंदौर
2. आरक्षक 3791 अमित खत्री, पुलिस उपायुक्त कार्यालय, जोन-01 इंदौर
जोन-02-
1. श्री चंद्रकांत पटेल, थाना प्रभारी, विजयनगर
2. महिलाआरक्षक 2425 निकिता जोशी, पुलिस उपायुक्त कार्यालय, जोन-02
जोन-04-
1. आरक्षक 3949 रविकांत शर्मा, थाना भंवरकुआ इंदौर
2. आरक्षक 3495 अरविंद पटेल, पुलिस उपायुक्त कार्यालय, जोन-04 इंदौर
यातायात-
आरक्षक 3682 सुमंत सिंह, थाना यातायात इंदौर

