ऊर्जा सुरक्षा पर संकट: 59 बिजली संयंत्रों में बचा सिर्फ 3 दिन का कोयला
नई दिल्ली। देश के ऊर्जा क्षेत्र के सामने फिर संकट खड़ा हो गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश के लगभग एक तिहाई कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में ईंधन का भंडार खतरनाक स्तर तक घट गया है।
सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, ऐसे बिजली संयंत्र जहां कोयले का भंडार कुल जरूरत का 25 फीसदी से भी कम बचा है यानी जिनके पास मात्र 3 दिन का कोयला शेष है उनकी संख्या 9 सितंबर तक 59 हो गई है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के विश्लेषक मनोज कुमार का कहना है कि घटता कोयला भंडार ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चेतावनी है। मई में देश की बिजली की अधिकतम मांग 270.70 गीगावॉट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी, जो पिछले कुछ दिनों से लगातार 267 गीगावॉट के आसपास बनी हुई है।
साभार अमर उजाला

