पिछोर के भौंती में शासकीय शिक्षक के घर EOW का छापा, टीचर के पास 8 करोड़ की प्रॉपर्टी

  • Share on :

शिवपुरी में EOW को 52 प्लॉट, 21 दुकानों के दस्तावेज मिले


 दैनिक रणजीत टाइम्स संवाददाता जगदीश पाल

शिवपुरी (पिछोर) के भौती में ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार (5 फरवरी) को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर दो शिक्षकों पर कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की टीम ने शिवपुरी जिले के भौंती में प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर छापेमारी की। कार्रवाई में में भदौरिया और उनके परिजन के नाम पर 8 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है सहायक शिक्षक भदौरिया के घर से छापे में टीम को एक रिहाइशी मकान और 11 दुकानें (अनुमानित कीमत- 1 करोड़ 70 लाख रुपए), पिछोर रोड पर 10 दुकानें (अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए), 52 प्लॉट से संबंधित रजिस्ट्री (अनुमानित कीमत- 5 करोड़ रुपए) के बारे में पता चला है।

घर से 12 बैंक खातों की पासबुक मिली

ईओडब्ल्यू के मुताबिक, सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सर्विस पीरियड में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं। लेकिन, छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस तरह उन्होंने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है।

छापे के दौरान 44 भू-अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक पासबुक मिली हैं।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक, सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सर्विस पीरियड में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं। लेकिन, छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस तरह उन्होंने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है।
भिंड के रहने वाले, भौंती में आकर बसे

जानकारी के मुताबिक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया मूल रूप से भिंड जिले के रहने वाले हैं। कई साल पहले वह भौंती आकर बस गए थे। वो वर्ग तीन के शिक्षक है, जो कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। 

टीचर बनने के पहले वो राशन दुकान चलाते थे। फिर प्रॉपर्टी का काम भी करने लगे थे। बता दें, सुरेश सिंह भदौरिया पर SC/ST एक्ट समेत आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।

सुरेश सिंह भदौरिया ने भौंती थाने की जमीन को अपना बता कर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कोर्ट में दावा भी किया था, लेकिन एक महीने पहले ही वह कोर्ट से केस हार गए। इसके बाद प्रशासन अब कब्जे पर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper