आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

  • Share on :

पत्रकार :-  खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट बनाकर सघन जांच की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को वृत्त महू 'अ' की आबकारी टीम ने चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर राहुल पिता केसर सिंह (23 वर्ष), निवासी पिगडम्बर, महू (इंदौर) की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-09-एक्सडी-7682 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध देसी मसाला मदिरा बरामद की गई।
आबकारी विभाग ने बरामद मदिरा एवं परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया। जब्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 85,300 रुपये बताया गया है।
आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जिला आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper