इंदौर में अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई दो दोपहिया वाहन जब्त, करीब ₹1.80 लाख की मदिरा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला आबकारी विभाग की प्रातःकालीन टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। जूनी इंदौर, हाथीपाला, मैकेनिक नगर और गरीब नवाज ढाबे के सामने संदिग्ध रूप से मदिरा का परिवहन कर रहे दो दोपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से अवैध मदिरा बरामद हुई। मदिरा के संबंध में वाहन सवार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद आबकारी टीम ने दोनों वाहनों और बरामद मदिरा को जब्त कर लिया। विभाग के अनुसार, जब्त मदिरा एवं वाहनों की अनुमानित कीमत करीब ₹1.80 लाख है, जबकि मुद्रा की कीमत लगभग ₹20 हजार बताई गई है।
मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के निर्देशों के तहत, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में की गई।
कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सृष्टि गिरवाल एवं प्रियंका रानी चौरसिया, आबकारी मुख्य आरक्षक निशा शेखावत, रतन सिंह यादव, तरुण सिंह जाट, राजू जांबेकर और तुषार वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper