इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 100 क्वार्टर देसी मदिरा जब्त

  • Share on :

आबकारी इंदौर की कार्यवाही
इंदौर। कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर, श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में दिनांक-13/05/2026 को वृत्त- आंतरिक क्षेत्र क्र २ के प्रभारी उप निरीक्षक जया मुजाल्दे की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई।
आज की कार्यवाही में दौराने गस्त शंका के आधार पर TCS चौराहा से एक दोपहिया वाहन नीले रंग की  ज्यूपिटर क्रमांक-MP 09DM0958 को रोका गया जिसमे तलाशी लेने पर 2 प्लास्टिक के बोरे में कुल 100क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के बरामद हुए (कुल 18 बल्क लीटर)  मदिरा एवं वाहन का अनुमानित मूल्य 58000 रुपए है। आरोपी राज पिता पंढरीनाथ सराटकर उम्र 21 वर्ष को पकड़ा गया जिनके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)' क' का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
आज की कार्यवाही में आरक्षक उस्मान मिर्जा ,राहुल जामोद और ड्राइवर रफीक चाचा का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper