इंदौर में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

  • Share on :

कैट रोड के ढाबों पर सघन चेकिंग, अनियमितता मिलने पर 10 प्रकरण दर्ज
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। अवैध मदिरा के सेवन और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश, सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जहांगीर खान के नेतृत्व में 9 सितंबर 2026 की शाम कैट रोड स्थित विभिन्न ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मराठा ढाबा, मुरारी ढाबा एवं गन्नू के ढाबे की जांच की गई। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर आबकारी विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित ढाबा संचालकों तथा अवैध रूप से मदिरा का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित अधिनियम, 2000) की धारा 36(ए) एवं 36(बी) के तहत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए।
आबकारी विभाग ने ढाबा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परिसर में अवैध रूप से मदिरा का सेवन न करवाया जाए और आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। विभाग ने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।
:कैट रोड के ढाबों पर आबकारी विभाग का शिकंजा
अवैध मदिरा के खिलाफ कार्रवाई

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper