आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान
आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार आज दिनांक 02/05/2026 को कंट्रोल रूम प्रभारी श्री देवेश चतुर्वेदी जी और डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज कुमार अग्रवाल और उड़नदस्ता प्रभारी अधिकारी श्री कमलेश सोलंकी* के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त भोई मोहल्ला त्रिअंबिका शर्मा की टीम के द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
आज की कार्यवाही में इंदौर-उज्जैन रोड स्थित ढाबो पे प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल *06 प्रकरण*कायम किये यूनिक ढाबा, भगवती ढाबा, मेट्रो ढाबा आदि पे आबकारी टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 a, b के तहत प्रकरण पंजीबध्द किए गए |
ढाबो एवं मदिरा दुकानों के आस पास परोसी जा रही अवैध मदिरा के विरुद्ध ये विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
आज की कार्यवाही में आबकारी आरक्षक प्रमोद सेठे ,निशा शिखावत , राजू जाँबेकर का सराहनीय योगदान रहा ।

