मां करणी सेना सनातन प्रकोष्ठ में संगठन का विस्तार, दौलत सिंह पडोलिया बने इंदौर महानगर संगठन मंत्री
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह गौतम एवं सनातन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल गांवडे के नेतृत्व में नियुक्ति
इंदौर। मां करणी सेना के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में इंदौर महानगर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुंवर धर्मेंद्र सिंह गौतम एवं सनातन प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल गांवडे के नेतृत्व में श्री दौलत सिंह पडोलिया को मां करणी सेना सनातन प्रकोष्ठ का इंदौर महानगर संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर श्री गोपाल गांवडे ने दौलत सिंह पडोलिया को नियुक्ति की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप समाजहित, सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
नवनियुक्त महानगर संगठन मंत्री दौलत सिंह पडोलिया को इंदौर महानगर में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा सनातन प्रकोष्ठ की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री पडोलिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मां करणी सेना — सनातन प्रकोष्ठ
संगठन • संस्कार • सेवा • सनातन

