अनुभवी शिक्षाविद् विनोद पाठक बने खनियाधाना के विकासखंड शिक्षा अधिकारी
अतुल जैन
( शिक्षकों में उत्साह, शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ने की उम्मीद)
खनियाधाना। लंबे समय के अंतराल के बाद खनियाधाना विकासखंड को नया विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिल गया है। अनुभवी एवं कर्मठ शिक्षाविद् श्री विनोद पाठक ने बीईओ खनियाधाना का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदस्थ होने से विकासखंड के शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।
शिक्षक समुदाय का मानना है कि श्री पाठक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक गतिविधियों एवं शिक्षकों से जुड़े प्रशासनिक विषयों का गहरा अनुभव रखते हैं। लंबे अंतराल के बाद विकासखंड को ऐसा अधिकारी मिला है जो शिक्षकों के स्वत्वों, लंबित प्रकरणों एवं विभागीय समस्याओं के निराकरण में विशेष रुचि लेकर कार्य करेंगे।
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने आशा व्यक्त की है कि श्री पाठक के नेतृत्व में शिक्षकों के हितों की रक्षा, समयबद्ध प्रशासनिक कार्यवाही तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को नई गति मिलेगी। उनके अनुभव और सकारात्मक कार्यशैली का लाभ पूरे विकासखंड के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालयों को प्राप्त होगा।
इस अवसर पर शिक्षक समुदाय एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्री विनोद पाठक को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

