किसान से 25 लाख की लूट,आखों में मिर्ची झोंककर बैग छीना

  • Share on :

जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट
अशोकनगर। शहर मे एक किसान से मगंलवार को दिनदहाड़े 25 लाख रुपए की लूट हो गई। किसान के पैसे लेकर रिश्तेदार के पास जा रहा था। मोहरी के पास सड़क किनारे खड़े तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीन लिया। किसान लखबिंदर ने बताया कि उन्होंने रामपुरा मोहल्ला निवासी रिश्तेदार जज्जी से पैसे उधार लिए थे। उन्हें जज्जी को 24 लाख रुपए और एक अन्य व्यक्ति को 1 लाख रुपए देने थे। इस कारण दो बैग में रखे पैसे तौलिए में लपेटकर बाइक पर आगे रखा गया था। मोबाइल लेने घर लौटते समय हुआ हमला
सुबह करीब 10 बजे, घर से थोड़ी दूर पहुंचने पर किसान को याद आया कि वे मोबाइल फोन घर भूल गया है। वे मोबाइल लेने के लिए बाइक मोड़कर लौट रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़े तीनों बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पास के खेत के बारे में पूछताछ की। बातचीत के दौरान एक बदमाश के हाथ में पन्नी थी। अचानक झपट्टा मारकर आंखों में मिर्ची डाल दी गई। किसान ने बैग बचाने की कोशिश की, लेकिन दूसरा बदमाश पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। सड़क पर चिल्लाया, ग्रामीण ने की मदद लूट के बाद किसान सड़क पर काफी देर तक चिल्लाते रहे। कुछ लोग वहां से गुजरे, लेकिन मदद नहीं की। बाद में ग्रामीण ने उन्हें देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसान को जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान और देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पानी में डाली हुई मिर्ची भी मिली। जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने किसान से घटना संबंधी पूछताछ की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper