दिनारा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार; 25,400 रुपये नकद जब्त
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्टशिवपुरी। जिले के दिनारा थाना पुलिस न...
तन्वी द ग्रेट के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर भोपाल आए श्री अनुपम खेर
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मंगलवार की शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्देशक श्री अनुपम खेर ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री अनुपम खेर का अंग वस्त्र से सम्मान किया। श्री अनुपम खेर भोपाल में फिल्म तन्वी द ग्रेट के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर आए हैं। इस अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री सुश्री शुभांगी दत्त और बाल कलाकार विराज अग्रवाल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री अनुपम खेर को एक श्रेष्ठ उद्देश्य पूर्ण फिल्म के निर्माण के लिए बधाई दी।
श्री खेर ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को अपनी पुस्तक डिफरेंट बट नो लेस भी भेंट की।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई