पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट ः झुलसे एक और मजदूर की मौत

  • Share on :

इंदौर। इंदौर के पास आंबा चंदन गांव में सुतली बम बनाने की फैक्ट्री में हुए हादसे में घायल दूसरे मजदूर ने भी दम तोड़ दिया। फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में तीन मजदूर झुलस गए थे। घायल हुए 29 वर्षीय दूसरे मजदूर की भी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, इसके साथ ही इस घटना में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर दो हो गई। जबकि एक अन्य मजूदर की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पटाखा कारखाने का संचालक मोहम्मद शाकिर खान फरार हो गया था। इंदौर पुलिस ने उसे 17 अप्रैल को शहर में ही गिरफ्तार किया था। 
चोइथराम हॉस्पिटल के उप निदेशक डॉ. अमित भट्ट ने बताया कि उमेश चौहान (29) ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। वह पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में करीब 80 प्रतिशत झुलस गया था। भट्ट ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर रोहित परमानंद (20) की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य मजदूर अर्जुन राठौर (27) की हालत इलाज के दौरान नाजुक बनी हुई है।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper