भाजपा की नगर कार्यसमिति की पहली बैठक आज

  • Share on :

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे 
इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा औऱ कैलाश पीपले ने बताया कि भाजपा इंदौर महानगर की पहली नगर कार्यसमिति की बैठक आज 6 सितंबर को दोपहर 3 बजे ओमनी रेसीडेंसी, रेडिसन होटल के पीछे आयोजित की गयी है। कार्यसमिति में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। 
बैठक में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, जीतू जिराती सहित नगर पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पार्षद, विधानसभा प्रभारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी,  प्रकोष्ठ/विभाग के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा नगर अध्यक्ष/महामंत्री, सेवा संकल्प अभियान की टोली के सदस्य आदि अपेक्षित रहेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper