आरटीओ इंदौर द्वारा पाँच यात्री बसें जब्त
आदित्य शर्मा
इंदौर। परिवहन आयुक्त श्री उमेश जोगा और इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ इंदौर और संभागीय परिवहन उड़नदस्ता इंदौर ने यात्री बसों और अन्य वाहनो के विरुद्ध कार्यवाही कर पाँच यात्री बसे जब्त की ।
आरटीओ द्वारा तीन इमली चौराहे पर यात्री वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में वाहनो के परमिट ,फिटनेस ,बीमा सहित सभी दस्तावेज चेक किये गए। वाहनों का निरीक्षण भी किया गया जिसमें चेक किया गया की वाहन फिटनेस शर्तो, परमिट शर्तों का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है। फायर सेफ्टी उपकरण ,स्पीड गवर्नर सही से काम तो कर रहे है। साथ ही यात्रियों से फीडबैक भी लिया गया की वाहन चालक, वाहन को तेज गति से तो नही चलाते है, या वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग तो नहीं करते है। उक्त कार्यवाही आरटीओ प्रदीप शर्मा,परिवहन उड़नदस्ता प्रभारी आकाश सिटोले द्वारा की गई इसके साथ ही बताया कि यात्री बसों और स्कूल/शैक्षणिक संस्था बसों में सुरक्षा मानको की पूर्ति सुनिश्चित कराये जाने हेतु इंदौर जिले में स्थित स्कूली/कॉलेज के वाहनों की आक्समिक चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

