देवास जिला न्यायालय परिसर में गणतंत्र दिवस पर किया गया ध्वजारोहम

  • Share on :

देवास। 77वां गणतंत्र दिवस देवास जिला न्यायालय परिसर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में माननीय अजय प्रकाश मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने अपने उद्बोधन में संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कर्तव्यबोध पर प्रकाश डालते हुए सभी को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर को भव्य सजावट एवं आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया, जो उपस्थित जनसमूह के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper