आम आदमी की जेब पर पड़ेगी मार: अगस्त से 8% तक महंगे होंगे FMCG उत्पाद, कार और इलेक्ट्रॉनिक्स के भी बढ़ेंगे दाम

  • Share on :

अगस्त महीने की शुरूआत होते ही आम आदमी को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, 1 अगस्त से पूरे भारत में तेल, साबुन, TV, फ्रिज और कारें महंगी हो जाएंगी। इसका कारण इनपुट कॉस्ट बढ़ना और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटें है जिसके चलते FMCG प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कारों और कपड़ों की कीमतें बढ़ने वाली हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई इंडस्ट्रीज़ प्रोडक्शन और इम्पोर्ट की लागत बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही हैं।
बता दें कि रोजमर्रा की चीज़ें जैसे चाय, बालों का तेल, साबुन और अन्य तेजी से बिकने वाले कंज्यूमर गुड्स (FMCG) अगले महीने 6% से 8% तक महंगे हो सकते हैं। ये प्रोडक्ट्स रोज इस्तेमाल होते हैं, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी का असर ज्यादातर घरों पर पड़ने की संभावना है।
रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और टेलीविज़न जैसे घरेलू उपकरणों की कीमतों में 4% से 6% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। स्मार्टफोन भी महंगे हो सकते हैं क्योंकि हाल के महीनों में मेमोरी चिप की कीमतों में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है।
कीमतों में बढ़ोतरी का असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी पड़ेगा। मारुति सुज़ुकी ने घोषणा की है कि वह अगस्त से अपनी गाड़ियों की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करेगी। होंडा कार्स और मर्सिडीज़-बेंज़ समेत अन्य कार निर्माता भी आने वाले हफ़्तों में कीमतें बढ़ाने की योजना बना रहे हैं क्योंकि वे बढ़ी हुई इनपुट लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल रहे हैं।
साभार पंजाब केसरी

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper