कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — गंदगी मिलने पर दुकानें व अवैध ढाबे सील

  • Share on :

आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर महोदय द्वारा स्वच्छता को लेकर दिए गए सख्त निर्देशों के बाद आज आबकारी विभाग द्वारा शहरभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम गठित कर सभी मदिरा दुकानों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों के आसपास गंदगी पाई गई, उन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों को सील किया गया। साथ ही मदिरापान के मामलों में प्रकरण भी दर्ज किए गए। अवैध रूप से संचालित ढाबों पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया।
यह कार्रवाई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की गई, जिनमें प्रमुख रूप से
कल्याण मिल, मालवा मिल, गंगानगर, 140 नंबर, भमोरी, MR-11, कनाडिया, राजमोहल्ला, पलासिया, MR-10, परदेशीपुरा, राजेंद्र नगर तथा सब्जी मंडी क्षेत्र शामिल रहे।
आबकारी विभाग की टीम द्वारा इन सभी क्षेत्रों में स्थित मदिरा दुकानों पर सफाई सुनिश्चित कराई गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।
अधिकारियों के अनुसार यह अभियान देर रात तक लगातार जारी रहेगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में स्वच्छता और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper