खाद्य सुरक्षा प्रशासन की रविवार एवं गणेश चतुर्थी पर दो दिवसीय सघन कार्रवाई
पत्रकार - खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर के प्रमुख होटलों एवं श्री खजराना गणेश मंदिर परिसर में निरीक्षण, लगभग 31 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए
इंदौर, 14 सितंबर 2026।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा आज शहर के विभिन्न प्रमुख होटलों एवं श्री खजरानाf गणेश मंदिर परिसर में संचालित प्रसाद विक्रय एवं निर्माण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, खाद्य निर्माण प्रक्रिया एवं अन्य Food Safety Standards का परीक्षण किया गया तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए।
Infinity Hotel, Ring Road
Infinity Hotel, Ring Road के निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई एवं खाद्य सामग्री का Storage उचित पाया गया। निरीक्षण के दौरान पनीर, हल्दी पाउडर, धनिया (Coriander) पाउडर एवं मूंग मोगर के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए।
निरीक्षण के दौरान 2 Refrigerators में Temperature Monitoring Device उपलब्ध नहीं पाया गया। Calibration से संबंधित Record भी प्रस्तुत नहीं किया गया। Food Handlers का Medical Fitness निर्धारित Format में उपलब्ध नहीं पाया गया। खाद्य सामग्री के भंडारण में FIFO (First In, First Out) व्यवस्था का प्रभावी पालन नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त Raw Material एवं Ready-to-Eat Food की Testing Reports भी मौके पर उपलब्ध नहीं पाई गईं।
श्रीमाया होटल, AB Road
श्रीमाया होटल के निरीक्षण के दौरान Kitchen व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा पाया गया। Food Storage एवं Monitoring व्यवस्था उचित पाई गई। Temperature Control System एवं उपकरणों का Calibration भी उचित पाया गया तथा Kitchen में उपयोग किए जा रहे बर्तन Rust-free पाए गए।
हालांकि, मौके पर उपलब्ध Water Testing Report अपूर्ण पाई गई। उपलब्ध रिपोर्ट में Pesticide Residue एवं Heavy Metal की जांच शामिल नहीं थी। होटल प्रबंधन को निर्धारित मानकों के अनुसार Water Testing Report पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पनीर, Roasted Peanut, Pav Bhaji Masala एवं Meat Masala के कुल 4 नमूने जांच हेतु लिए गए।
श्री खजराना गणेश मंदिर परिसर
श्री खजराना गणेश मंदिर परिसर में संचालित प्रसाद के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के लगभग 8 से 10 काउंटरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान Food Licence को उचित एवं स्पष्ट स्थान पर Display करने के निर्देश दिए गए। प्रसाद में उपयोग किए जाने वाले Food Colour का निर्धारित मात्रा एवं अनुमत मानकों के अनुसार ही उपयोग करने के संबंध में भी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया।
प्रसाद निर्माण से जुड़े एकदंत प्रसाद भंडार, भालचंद्र प्रसाद भंडार, क्वालिटी स्वीट्स आदि प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया तथा प्रसाद निर्माण स्थल पर आवश्यक साफ-सफाई एवं Hygiene बनाए रखने के संबंध में विशेष निर्देश दिए गए।
एकदंत प्रसाद भंडार में लड्डू प्रसाद का निर्माण अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जाना पाया गया। फर्श गंदे पाए गए, Food Licence Display नहीं पाया गया तथा Raw Material का Storage एवं रखरखाव भी व्यवस्थित नहीं पाया गया।
भालचंद्र प्रसाद भंडार में प्रसाद निर्माण स्थल एवं लड्डू बनाने का स्थान साफ-सुथरा नहीं पाया गया। Raw Material का Storage एवं रखरखाव उचित नहीं था। फर्श चिपचिपे, तेलयुक्त एवं गंदे पाए गए। कर्मचारी लड्डू निर्माण क्षेत्र में चप्पल पहनकर आते-जाते पाए गए तथा कर्मचारियों के Medical Fitness Certificates भी प्रस्तुत नहीं किए गए।
विभिन्न प्रसाद विक्रेताओं एवं निर्माण प्रतिष्ठानों से मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू, मोदक आदि केf लगभग 8 Samples जांच हेतु लिए गए हैं, जिन्हें State Food Testing Laboratory, Bhopal भेजा जा रहा है।
Fairfield by Marriott, Ring Road
Fairfield by Marriott के निरीक्षण के दौरान तुअर दाल, पनीर एवं Desiccated Coconut Powder के कुल 3 नमूने जांच हेतु लिए गए।
निरीक्षण के दौरान Vegetarian एवं Non-Vegetarian खाद्य पदार्थों का Storage एक साथ पाया गया। लगभग सभी Dustbins खुले पाए गए तथा Wet एवं Dry Waste का Segregation उचित रूप से नहीं किया जा रहा था। Store Room में निरीक्षण के दौरान Cockroaches पाए गए, जो खाद्य पदार्थों की सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर Hygiene संबंधी कमी है।
Store Room में रखे Raw Food Materials के पैकेट पर आसानी से हटाए जा सकने वाले Detachable Labels पाए गए। Buffet में रखे कई Ready-to-Eat Food Items ढककर नहीं रखे गए थे, जिससे उनमें बाल, धूल अथवा अन्य माध्यमों से Cross-Contamination की संभावना पाई गई।
इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पानी की Testing Report में Pesticide Residue एवं Heavy Metal की जांच शामिल नहीं थी।
रविवार 13 सितंबर की कार्रवाई
श्री गुरु कृपा रेस्टोरेंट, विजय नगर का निरीक्षण किया गया। परिसर में Food Testing Report, Water Testing Report एवं Food Handlers के Medical Fitness Certificates मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए।
The Red Maple, होटल मशाल के निरीक्षण में साफ सफाई एवं खाद्य पदार्थों के स्टोरेज की स्थिति उचित पाई गई. इसके अतिरिक्त Food Licence उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाया गया। Medical Fitness एवं Water Testing Report उपलब्ध नहीं थी। कुछ खाद्य पदार्थों के पैकेट खुले एवं सीलनयुक्त पाए गए तथा दो Deep Freezers में Temperature Display उपलब्ध नहीं था। Frozen Food की उचित thawing के लिए निर्देश दिए गए। मौके से पनीर एवं विभिन्न sauces के कुल 5 नमूने जांच हेतु लिए गए।
Chef Bhupi's Kitchen, AB Road, Rau के निरीक्षण में Food Handlers के Medical Fitness Certificates एवं Water Testing Report उपलब्ध नहीं पाए गए। Raw Material Storage अव्यवस्थित था तथा कुछ कटे-फटे पैकेटों से खाद्य पदार्थ खराब होकर बाहर निकलते/लीक होते पाए गए। Storage shelves पर भी गंदगी पाई गई। मौके से पनीर, हल्दी पाउडर एवं धनिया पाउडर के कुल 3 नमूने जांच हेतु लिए गए।
पंजाबी ढाबा, सिलिकॉन सिटी, चौधरी मार्केट के सामने, राऊ का निरीक्षण विक्रेता श्री मोहित राय की उपस्थिति में किया गया। किचन अव्यवस्थित एवं अस्वच्छ पाया गया तथा दीवारों पर गंदगी एवं तेल का रिसाव पाया गया। किचन में बिल्ली का आवागमन, फ्रिज में expired cold drinks तथा vegetarian एवं non-vegetarian खाद्य पदार्थों का एक साथ भंडारण पाया गया। मौके से पनीर एवं चना मसाला के नमूने जांच हेतु लिए गए।
गुरुकृपा होटल सरवटे बस स्टैंड इंदौर का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण करके वेज मंचूरियन और वेज लॉलीपॉप के नमूने लिए गए हैं और निरीक्षण दौरान के निम्नानुसार अनियमितता पाई गई जो इस प्रकार है वर्कर्स फिटनेस सर्टिफिकेट,पानी की टेस्ट रिपोर्ट वर्तमान की नहीं पाई गई और पर्याप्त साफ सफाई पाई गई
नमूनों की जांच एवं अग्रिम कार्रवाई
कल एवं आज की कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं प्रसाद निर्माण केंद्रों से लगभग 31 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। सभी नमूनों को नियमानुसार राज्य खाद्यf परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाई गई हैं, उनके संबंध में नियमानुसार नोटिस /सुधार सूचना जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्राप्त जवाब एवं निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। होटल, रेस्टोरेंट, प्रसाद निर्माण केंद्र एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

