अवैध मदिरा के विरुद्ध इंदौर आबकारी विभाग का स्पेशल ड्राइव अभियान

  • Share on :

तस्करी करते एक्टिवा सवार धराया
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव 
 जिला कलेक्टर महोदय इंदौर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, विक्रय एवं सेवन के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव इंदौर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 14/09/2026 को सायंकाल के वक़्त दौराने गश्त आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त छावनी, आकाश मेश्राम को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर देवगुराडिया बायपास क्षेत्र से नायता मुंडला क्षेत्र की ओर एक व्यक्ति को होंडा एक्टिवा क्रमांक MP09ZV 9498 से तस्करी करके हुए को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी आर्यन राणा के अधिपत्य की एक्टिवा में सामने की ओर रखे बैग के अंदर रखे पावों की गणना करने पर कुल 01 पेटी देशी मदिरा मसाला तथा 02 पेटी देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। जब्तशुदा मदिरा का मूल्य ₹12750 तथा वाहन का कुल अनुमानित मूल्य - ₹50000 है। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम के साथ ही आरक्षक विकाश और कुलदीप का सराहनीय योगदान रहा।

जिला आबकारी विभाग, इंदौर की समस्त टीम द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण,परिवहन, विक्रय एवं सेवन के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव इंदौर अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper