खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

  • Share on :

 अवमानक नमूने पाये जाने वाले 2 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध होंगी कार्यवाहीं
वीरेंद्र चौहान
हरदा - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र कांबले ने  हरदा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जलाराम किराना ऑयल रीपैकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सोयाबीन ऑयल का नमूना लिया। नमूने को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कांबले ने बताया कि पूर्व में माँ भगवती राजस्थान स्वीट, चारूवा से पनीर का नमूना एवं व्हाइट फ्रेश मिल्क प्लांट से दूध का नमूना लिया गया था। दोनों नमूने जांच में अवमानक पाए गए। अवमानक पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध 30 सितम्बर 2026 को सक्षम न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper