विदेश मंत्रालय का दो टूक जवाब, बांग्लादेश में बाढ़ भारत के कारण नहीं

  • Share on :

नई दिल्ली। बांग्लादेश के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ की नौबत आ गई है। पड़ोसी देश ने भारत पर इसका ठीकरा फोड़ा था। हालांकि, भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ''हमने बांग्लादेश में इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि बांग्लादेश की पूर्वी सीमा पर स्थित जिलों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति त्रिपुरा में गुमटी नदी के ऊपर डंबूर बांध के खुलने के कारण हुई है। यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।''
विदेश मंत्रालय ने कहा, ''हम यह बताना चाहेंगे कि भारत और बांग्लादेश से होकर बहने वाली गुमटी नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में इस साल की सबसे भारी बारिश हुई है। बांग्लादेश में बाढ़ मुख्य रूप से बांध के नीचे की ओर इन बड़े जलग्रहण क्षेत्रों के पानी के कारण है। डंबूर बांध सीमा से काफी दूर स्थित है। यह बांग्लादेश से 120 किलोमीटर ऊपर की ओर स्थित है।''
पूरे त्रिपुरा और बांग्लादेश के आसपास के जिलों में 21 अगस्त से भारी बारिश जारी है। भारी बाढ़ की स्थिति में स्वचालित रूप से पानी छोड़ा जाता है। अमरपुर स्टेशन द्विपक्षीय प्रोटोकॉल का हिस्सा है, जिसके तहत भारत बांग्लादेश को वास्तविक समय में बाढ़ के आंकड़े भेज रहा है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper