वन सेवा की नई उड़ान: सुमित गुप्ता ने 18 माह का कठोर प्रशिक्षण किया पूर्ण, क्षेत्र में हर्ष की लहर

  • Share on :

शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ हेमंत भार्गव
करैरा। क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि सुनील गुप्ता के सुपुत्र एवं छोटे भाई सुमित गुप्ता ने वन रेंजर कॉलेज, राजपीपला (गुजरात) से 18 माह का कठोर एवं व्यापक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों सहित क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करना सुमित गुप्ता के अनुशासन, परिश्रम, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है। प्रकृति की अनमोल धरोहरों की रक्षा तथा पर्यावरण एवं वन्यजीवों के संरक्षण की जिम्मेदारी को लेकर उनका यह सफर निश्चित रूप से प्रेरणादायी है।
प्रशिक्षण पूर्ण होने पर क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने सुमित गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल करियर तथा देश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।
सुमित गुप्ता की इस उपलब्धि ने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का मान भी बढ़ाया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, सतत परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कठिन से कठिन मंजिल भी हासिल की जा सकती है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper