झाबुआ में नई Bajaj Pulsar N160 SS का भव्य लॉन्च

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम हुसैन 
झाबुआ शहर के प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठान छाजेड़ ऑटोमोबाइल्स द्वारा नई Bajaj Pulsar N160 SS का भव्य लॉन्च समारोह राजगढ़ नाका स्थित छाजेड़ बजाज शोरूम में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की प्रतिष्ठित हस्तियों, सभी सब-डीलर्स, ग्राहकों एवं बड़ी संख्या में झाबुआ की जनता ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नई Pulsar N160 SS का अनावरण रहा। जैसे ही बाइक से पर्दा हटाया गया, उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका स्वागत किया। बाइक के नए स्पोर्टी लुक एवं आधुनिक फीचर्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर आरटीओ मुख्य अधिकारी कृतिका मोहता, व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज मोगरा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार, समाजसेवी एवं छाजेड़ ऑटोमोबाइल्स के संस्थापक मनोहर छाजेड़ एवं  संजय जैन मध्य प्रदेश स्टेट हेड, संघर्ष से सिद्धि, JTV भारत की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन  संजय अग्रवाल द्वारा किया गया, जिन्होंने देश-विदेश में अनेक कार्यक्रमों का सफल संचालन किया है।

नई Pulsar N160 SS की प्रमुख खूबियाँ

नई बाइक में स्मार्ट एवं तेज इंजन, 18.5 PS की दमदार पावर, मात्र 4.5 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार, 4 राइड मोड, बेहतर कंट्रोल, खराब रास्तों पर आसान राइडिंग, आधुनिक नेविगेशन सुविधा एवं नया स्पोर्टी डिजाइन जैसी विशेषताएँ शामिल हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सब-डीलर्स, ग्राहकों एवं झाबुआ की जनता ने नई बाइक को करीब से देखा और इसके शानदार लुक एवं प्रदर्शन की सराहना की।
अंत में अंकित छाजेड़ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास एवं सहयोग ही छाजेड़ ऑटोमोबाइल्स की सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper