ग्राम चोरल में सरपंच अशोक सैनी के नेतृत्व में 26 जून को विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी संबोधित करेंगे
महू-इंदौर- जिला कांग्रेस प्रवक्ता जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया ग्राम पंचायत चोरल के सरपंच अशोक सैनी के नेतृत्व में 26 जून को सुबह 10 बजे विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अध्यक्षता कर संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव,अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व मंत्री कुक्षी विधायक सुरेंद्रसिंह बघेल, प्रदेश सेवादल पूर्व अध्यक्ष योगेश यादव,सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, इंदौर जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सदाशिव यादव, धरमपुरी पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, धार महू लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल और महू विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस नेता, छात्र कांग्रेस नेता व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में महू विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता और माता बहने उपस्थित रहेगी।

