कतर के पूर्व अमीर शेख हमद का निधन

  • Share on :

नई दिल्ली. कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का रविवार सुबह 74 साल की उम्र में निधन हो गया. कतर के अमीरी दीवान ने आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की. बयान में कहा गया, "अल्लाह के फैसले को स्वीकार करते हुए हम गहरे दुख के साथ पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन की जानकारी देते हैं. अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करे."
शेख हमद बिन खलीफा अल थानी को आधुनिक कतर का निर्माता माना जाता है. साल 1995 में उन्होंने बिना किसी खून-खराबे के सत्ता संभाली थी. उन्होंने अपने पिता शेख खलीफा बिन हमद अल थानी की जगह देश की कमान संभाली. करीब 18 साल तक कतर का नेतृत्व करने के बाद साल 2013 में उन्होंने अपनी इच्छा से सत्ता अपने बेटे और मौजूदा अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी. खाड़ी देशों में इस तरह शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण बहुत कम देखने को मिलता है.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper