गेल इंडिया लिमिटेड ने इंदौर जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से ऑफसाइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया

  • Share on :
इन्दौर। आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं आपदा प्रबंधन योजना के अंतर्गत प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क पर संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का परीक्षण करने के उद्देश्य से गेल (इंडिया) लिमिटेड जगोटी इंदौर पीथमपुर पाइपलाइन विभाग ने जिला प्रशासन-इंदौर ,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और पारस्परिक सहायता भागीदारों के सहयोग से आज सीजीएस इंदौर मे मॉक ड्रिल का आयोजन किया। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने गैस रिसाव और उसकी रोकधाम, सड़क यातायात नियंत्रण, बचाव और हताहतों को स्वास्थ्य देखभाल केंद्र/अस्पताल में स्थानांतरित करने, आस-पास के क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित निकालने और राहत शिविरों में स्थानांतरित करने आदि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया, ड्रिल के दौरान सभी टीम के सदस्यो का प्रभावी ढंग से समन्वय किया गया। 

      गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है जिसके पास प्राकृतिक गैस के गैस प्रसंस्करण संयंत्रों के साथ-साथ तक़रीबन 20,000 किलोमीटर क्रॉस कंट्री प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क है। जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन परियोजना (JIPPL) गेल (इंडिया) लिमिटेड की एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 180 किलोमीटर है और जो मध्य भारत के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों से होकर गुजरती है। JIPPL विभिन्न औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस के परिवहन एवं आपूर्ति का कार्य करती है। यह परियोजना स्वच्छ, दक्ष एवं पर्यावरण-अनुकूल ईंधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा कोयला, फर्नेस ऑयल और डीज़ल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता को कम करने में सहायक है। प्राकृतिक गैस के उपयोग को बढ़ावा देकर यह परियोजना क्षेत्र में सतत औद्योगिक विकास, ऊर्जा दक्षता में वृद्धि तथा पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

      गेल (इंडिया) लिमिटेड का IDS-1 पीथमपुर मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस प्राप्ति एवं वितरण टर्मिनल है। यह टर्मिनल जगोटी–इंदौर–पीथमपुर पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से प्राकृतिक गैस प्राप्त करता है तथा विभिन्न औद्योगिक उपभोक्ताओं और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्कों को गैस की सुरक्षित, निरंतर एवं विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करता है। यह टर्मिनल क्षेत्रीय गैस अवसंरचना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो औद्योगिक विकास को समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देता है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper