गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह 14 अगस्त को
कारगिल नायक दिगेंद्र सिंह और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल करेंगे शिरकत, 11 नए पदाधिकारियों का होगा नागरिक अभिनंदन
इंदौरा श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के तत्वावधान में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 14 अगस्त को रीगल चौराहा स्थित इंडियन काफी हाउस में सुबह 11.30 बजे किया जाएगा। इस संबंध में ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल एवं मदन परमालिया ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल होंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कारगिल युद्ध के नायक, शहीद-ए-आजम और आदरणीय श्री दिगेंद्र सिंह जी सम्मिलित होंगे। इस भव्य समारोह में बार एसोसिएशन के सभी 11 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विशेष रूप से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही, बार एसोसिएशन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

