सोना-चांदी के भाव धड़ाम: एमसीएक्स पर चांदी 4,400 रुपये टूटी, सोना भी 1,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता
नई दिल्ली. सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में सोमवार को जहां तेज उछाल आया था, तो वहीं मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव एक बार फिर से क्रैश नजर आए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर एक ओर चांदी की कीमत खुलने के साथ ही 4400 रुपये प्रति किलो घट गई, तो वहीं 10 Gram 24 Karat Gold Rate भी भरभराकर टूटकर 1300 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया.
MCX Silver Rate पर सबसे पहले बात करते हैं, तो बता दें कि बीते कारोबारी दिन 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी तेज रफ्तार से भागी थी और करीब 4600 रुपये से अधिक उछलकर 1.83 लाख रुपये के पार पहुंच गई थी. लेकिन ये एक दिन की तेजी रही और मंगलवार को ओपनिंग के साथ ही Silver Price फिर से 1.80 लाख रुपये के नीचे आ गया. शुरुआती कारोबार में वायदा चांदी 1,79,350 रुपये पर ट्रेड कर रही थी.
वायदा कारोबार में बीते कारोबारी दिन चांदी की कीमत 1,83,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी. वहीं मंगलवार को जैसे ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत हुई ये कीमती धातु फिसलकर 1,79,350 रुपये पर आ गई. ऐसे में कैलकुलेशन करें, तो एमसीएक्स पर 1 Kg Silver Price खुलते ही 4429 रुपये प्रति किलोग्राम कम (Silver Cheaper) हो गया.
साभार आज तक

