युवाओं के आंदोलन के आगे झुकी सरकार: JSSC की 22 परीक्षाएं रद्द, 2014 से हुई भर्ती प्रक्रियाओं की CID जांच के आदेश

  • Share on :

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर 25 दिनों से चल रहे आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए फैसलों के आलोक में मंगलवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी गई। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जेएसएससी-सीजीएल समेत 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द की गईं हैं। वहीं, 2014 से अब तक जेपीएससी व जेएसएससी के जरिए हुई 17 परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों की जांच सीआईडी करेगी।
छह परीक्षाएं स्थगित भी की गईं है। इसके साथ ही सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल की अध्यक्षतात में समिति गठित करने का फैसला लिया है। सरकार के फैसले का बड़ा असर जेएसएससी-सीजीएल पर पड़ा है। एसआईटी जांच और सीआईडी अनुसंधान में आए तथ्यों के आधार पर इसे रद्द किया गया है। इसके साथ ही टीडीपीएल से कराई गई सभी परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रद्द की गईं 22 परीक्षाओं में से 19 का आयोजन टीडीपीएल के जरिए हुआ था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper