सरकारी ताजिया निर्माताओं का किया गया सम्मान, संस्था सर्व धर्म संघ द्वारा सेहरा पेश कर दी गई भाईचारे की मिसाल

  • Share on :

इंदौर। मोहर्रम के अवसर पर संस्था सर्वधर्म संघ द्वारा हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी इंदौर इमामबाड़ा पहुंचकर सरकारी ताजिया के निर्माताओं का संस्था अध्यक्ष मंजूर बैग एवं एसीपी सराफा विजय तिवारी जी के हाथों सम्मान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं साधु संतों की उपस्थिति में सरकारी ताजिया के निर्माण में वर्षों से योगदान दे रहे सलमान खान, सरफराज खान एवं उनके परिवार का स्वागत कर उन्हें सम्मान-चिन्ह भेंट किया।

बताया गया कि होलकर वंश के समय से इंदौर के सरकारी ताजिया के निर्माण की परंपरा उनके परिवार द्वारा निभाई जा रही है। इस वर्ष भी परिवार के बच्चों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सरकारी ताजिया का निर्माण किया, जिसके लिए उनका विशेष सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संस्था सर्व धर्म के अध्यक्ष मंजूर बैग, एसीपी सराफा विजय तिवारी जी, राष्ट्रीय  सूफी संत अरूणानंद महाराज, राजनाथ बाबा, इदरीस बाबा, माहिर शाह वारसी,अनवर शाह वारसी द्वारा सरकारी ताजिए पर सेहरा पेश कर तबर्रुक वितरण कर आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया तथा इंदौरवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए दुआ की गई।

कार्यक्रम में सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग, उपाध्यक्ष रियाज खान, मुकेश बजाज, सोहेल पठान, इदरीस बाबा, माहिर शाह बाबा, मोहम्मद इलियास, जाकिर ख़ान, अमान वारसी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper