ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का खाँका तैयार करने आयोजित हुई ग्राम सभाएं
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । सोमवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विकास का खाँका तैयार करने ग्राम सभाएं आयोजित हुई। उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त से 20 अगस्त तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से ग्राम सभाओं का आयोजन स्थाई रूप से नियुक्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में किए जाने के आदेश कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने किए हैं। वही जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्राम सभाओं के आयोजन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आज आयोजित हुई ग्राम सभाओं में वित्तीय वर्ष 2026 की ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), 15 में वित्त आयोग की टाइड मद की राशि के समुचित उपयोग हेतु ग्राम पंचायतों द्वारा पूरक कार्य योजना, ग्रामीण नल जल योजनाओं के संचालन संधारण नियम पर चर्चा, स्वच्छ भारत मिशन, व्हीबी-जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, एक बगिया मां के नाम योजना अंतर्गत हितग्राही चयन पर चर्चा के साथ-साथ निर्धारित एजेंडा के अनुसार अन्य विषयों पर एवं स्थानीय मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं ग्रामीण जनों की उत्साह जनक भागीदारी रही। ग्राम वासियों ने जनहित में होने वाले निर्माण एवं विकास कार्यों तथा आने वाली समस्याओं के संबंध में खुलकर संवाद किया। नागरिकों ने शिक्षा, स्वास्थ्य आवागमन जैसी मूलभूत एवं बुनियादी आवश्यकताओं पर विचार व्यक्त किए।

