अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का भव्य  सम्मान  समारोह.........

  • Share on :

राजेश धाकड़ 
 इंदौर / अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के इंदौर जिला इकाई द्वारा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को शहर में एक भव्य सामाजिक समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें भविष्य की राह दिखाना है मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन 5 जुलाई 2026, सुबह 10:00 बजे आयोजन स्थल माई मंगेशकर सभागृह, इन्दौर में किया गया समारोह के दौरान इंदौर संभाग और आसपास के क्षेत्रों से आए कुर्मी समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं, में उच्च शिक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। देश और समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब युवा पीढ़ी शिक्षित और संस्कारी एवं जागरूक हो युवाओं की इसी ऊर्जा को सही दिशा देने और उनकी शैक्षिक उत्कृष्ट को बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा द्वारा भव्य प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा संगठन विस्तार और सामाजिक एकजुटता पर महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, यह कार्यक्रम सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि इंदौर और मालवा अंचल में कुर्मी समाज को सांगठनिक रूप से मजबूत करना भी है।
 गौरतलब है कि महासभा द्वारा लगातार संभागीय बैठकें कर इंदौर उज्जैन और आसपास के सभी संभाग में स्वजातीय बंधुओं को एकजुट करना है।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए पत्रकार नवीन कुमार को इंदौर जिले का मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है यह नियुक्ति समाज के वरिष्ठ प्रांतीय पदाधिकारियों ने बताया कि नवीन कुमार के लंबे पत्रकारिता अनुभव को देखते हुए उन्हें या जिम्मेदारी सौंपी गई है संगठन को उम्मीद है कि उनके आने से महासभा के कार्यों सामाजिक गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी कुमायूं जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ उत्तम प्रकाश सिंह जी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह कुर्मी, प्रदेश संरक्षक जी एल बडगैया , महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ हेमा कुमारी कुर्मी प्रदेश महासचिव प्रहलाद पटेल जी, प्रदेश महासचिव राम शंकर पटेल , प्रदेश कोषाध्यक्ष विमल गौर कुर्मी, प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुर्मी, मिडिया प्रभारी नवीन कुमार कुमायूं 
 आयोजन समिति के जिला इकाई के पदाधिकारियों ने अपील की है कि इंदौर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सभी स्वजातीय भाई-बहन, युवा और मातृ-शक्तियों ने इस गरिमामय कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक बनाया, जिससे समाज में शिक्षा का एक सकारात्मक माहौल तैयार किया जा सका।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper