गोकुल नगर के राजा गणपति का हुआ भव्य विसर्जन

  • Share on :

इंदौर, कनाड़िया रोड। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए, इस वर्ष भी गोकुल नगर मित्र मंडल द्वारा गोकुल नगर के राजा गणपति का भव्य विसर्जन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया।
भव्य शोभायात्रा में बैंड-बाजों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते नज़र आए। बच्चों ने उत्साह और उल्लास से भाग लिया, वहीं बच्चों और बड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर गणपति बप्पा पर पुष्पवर्षा की। ????????
विसर्जन के दौरान गगनभेदी जयकारे गूंजे –
“गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ” 
गणेश जी को 56 भोग अर्पित किए गए और सभी श्रद्धालुओं ने बप्पा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। ????
आयोजक गोकुल नगर मित्र मंडल ने सभी कॉलोनीवासियों और उपस्थित भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि अगले वर्ष फिर से गोकुल नगर में गणपति बप्पा का भव्य आगमन और विसर्जन किया जाएगा। 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper