खंडवा कंट्रोल रूम में एएसआई अन्नपूर्णा जोशी का भव्य सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में आज एएसआई अन्नपूर्णा जोशी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय, डीएसपी चौहान, सिटी कोतवाली प्रभारी सुनील आर्य सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने एएसआई अन्नपूर्णा जोशी के सेवा काल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।
विदाई समारोह का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया, जहां भावुक माहौल में सभी ने उन्हें ससम्मान विदा किया।
रिपोर्ट — उर्मिला राजपूत, खंडवा

